0 दो नाबालिग बालिकाओं को आरोपियों के कब्जे से हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश राज्य से सकुशल बरामद किया
0 आरोपियों द्वारा दोनों नाबालिक बालिकाओं को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर कर भगा ले जा कर किया अनाचार दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 363, 366, 376 (2) द्बश्चष् के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर गिरफ्तार आरोपी
01. रवि पिता नंदराम उम्र 22 साल निवासी जगतापुर थाना इंदरगढ़ जिला कन्नौज (क्क)
2. महेंद्र पिता रामनाथ वर्मा उम्र 22 साल निवासी जगतापुर थाना इंदरगढ़ जिला कन्नौज (क्क)
जांजगीर- चांपा, 28 दिसंबर (आरएनएस)। हरियाणा के दो आरोपियों द्वारा माह अगस्त वर्ष 2022 में दो नाबालिग बालिकाओं को शादी करने का झांसा देकर बहला -फुसलाकर घर से भगा ले जाया गया था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अलग अलग अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस टीम का गठन किया जाकर एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत प्रयासों के माध्यम से एक नाबालिक बालिका को गुरुग्राम हरियाणा से एवं दूसरे नाबालिक बालिका को जगतापुर थाना इंदरगढ़ जिला कन्नौज (क्क) से सकुशल बरामद किया। बरामदगी के उपरांत आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाकर अनाचार करना अपना अपना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में सउनि रामप्रसाद बघेल थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि नरेंद्र शुक्ला, आरक्षक दिनेश चौहान एवं सायबर टीम से प्रधान आरक्षक विवेक सिंह थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

