चित्रकूट 2 जनवरी (आरएनएस)। सहायक निदेशक मत्स्य भानु चंद्रा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेशन सिस्टम की स्थापना योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभागीय पोर्टल पर 29 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक खोला गया है। सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेशन सिस्टम की स्थापना योजना में लाभ प्राप्त करने को इच्छुक मत्स्य पलकों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। योजना का विवरण इकाई लागत आवेदन करने की प्रक्रिया विस्तृत विवरण विभागीय पोर्टल पर देखा जा सकता है। योजना के संबंध में कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

