रायपुर, 08 फरवरी (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा करते हुए नवा रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई एनडब्ल्यूई सुरक्षा समीक्षा बैठक को नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक प्रगति का संकेत बताया है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की सटीक सुरक्षा रणनीति, मजबूत आधारभूत संरचना, नक्सली वित्तीय नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई और प्रभावी आत्मसमर्पण नीति के सकारात्मक नतीजे अब ज़मीन पर दिखाई देने लगे हैं। इसका असर छत्तीसगढ़ सहित नक्सल प्रभावित राज्यों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए भरोसा जताया कि राज्य सरकार 31 मार्च तक छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त बनाने के संकल्प की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है।
उन्होंने इस बैठक को सुरक्षा और विकास, दोनों मोर्चों पर अहम बताया।
0

