रायपुर, 20 फरवरी (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक 23 फरवरी (सोमवार) को आयोजित की जाएगी। यह बैठक शाम 4 बजे रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में होगी। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल होंगे।
=रणनीति तय करने पर रहेगा फोकस=
बैठक में बजट सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों और पार्टी की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही विधानसभा में विपक्ष की भूमिका को लेकर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।
०

