राजनादगांव, 20 फरवरी (आरएनएस)। जिले के चिखली पुलिस ने क्षेत्र मे अशांति फैलाने वाले 03 बदमाश पर प्रतिबंधक कार्यवाही की गई।
धारा 170 बीएनएस के तहत् कार्यवाही की गई है। पुलिस ने बताया कि सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे) के पर्यवेक्षण में क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे सतत अभियान के तारतम्य मे चौकी चिखली क्षेत्र आदतन बदमाश 01. नागेश खंदाड़े पिता दिनेश खंदाडे उम्र 22 साल साकिन रामनगर चिखली, 02. अरमान डोंगरे पिता स्व. भुनेश्वर डोंगरे उम्र 22 साल साकिन रामनगर काई तालाब के नीचे, 03. अमित यादव पिता जेठू यादव उम्र 29 साल साकिन मोतीपुर रामनगर वार्ड नं. 08 ओपी चिखली के द्वारा वाद विवाद कर कानून व्यवस्था निर्मित करने पर तीनो बदमाशो के विरूद्ध पृथक-पृथक धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया। क्षेत्र मे कानून शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अवैध गांजा, शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुुण्डा बदमाष, और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगी । उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, म.प्र.आर. वंदना पटले, ज्योति साहू, आर0 आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।
०

