० यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु ‘यूटीएस ऑन मोबाइलÓ की सेवाओं का ‘रेलवनÓ ऐप में चरणबद्ध एकीकरण किया जा रहा है
रायपुर, 20 फरवरी (आरएनएस)। भारतीय रेलवे यात्री सुविधाओं को और अधिक सुगम, आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए निरंतर नवाचार की दिशा में अग्रसर है। इसी क्रम में, यात्रियों को एक ही एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘रेलवनÓ ऐप का विस्तार किया जा रहा है । इस नवाचार का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को अलग-अलग ऐप्स की जटिलताओं से मुक्त कर एक ‘यूनिफाइड प्लेटफॉर्मÓ प्रदान करना है, जहाँ अनारक्षित टिकटिंग सहित समस्त यात्री सेवाएं प्राथमिक केंद्र के रूप में उपलब्ध रहेंगी । सुगम ट्रांजिशन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे द्वारा इस एकीकरण को चार चरणों में क्रियान्वित किया जा रहा है। प्रथम चरण के अंतर्गत यूटीएस ऐप पर नए पंजीकरण और वेबसाइट सेवाओं को सीमित कर दिया गया है, जबकि मौजूदा उपयोगकर्ताओं के आर-वालेट को सुरक्षित रूप से ‘रेलवनÓ वॉलेट में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। वर्तमान में दोनों ऐप्स क्रियाशील रखे गए हैं ताकि यात्री बिना किसी बाधा के अपनी सुविधानुसार नए प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट हो सकें । एकीकरण के अगले चरणों में सीजन टिकट धारकों की सुविधा और डेटा सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई है। द्वितीय चरण के दौरान पुराने ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग को सीमित करते हुए यात्रियों को ‘रेलवनÓ ऐप अपनाने हेतु निरंतर प्रेरित किया जा रहा है, जिसके लिए ऐप के भीतर ही ‘वन-टाइम ट्रांसफरÓ का विकल्प उपलब्ध कराया गया है । इसके पश्चात, तृतीय एवं चतुर्थ चरण में समस्त बुकिंग कार्यक्षमता को पूरी तरह से ‘रेलवनÓ प्लेटफॉर्म पर केंद्रित कर दिया जाएगा, जहाँ यात्रियों के सक्रिय टिकट और वॉलेट बैलेंस स्वत: ही उपलब्ध रहेंगे । यदि किसी यात्री का सक्रिय टिकट पुराने ऐप में प्रदर्शित नहीं होता है, तो वे ‘रेलवनÓ ऐप में लॉगिन कर उसे प्राप्त कर सकेंगे । रेलवे प्रशासन इस डिजिटल एकीकरण के माध्यम से यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं, बेहतर यूजर इंटरफेस और एक सुदृढ़ डिजिटल ईकोसिस्टम प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयत्नशील है। ‘रेलवनÓ प्लेटफॉर्म का यह विस्तार भविष्य की सुरक्षित, त्वरित और पारदर्शी रेल टिकट प्रणाली सुनिश्चित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

