रायपुर,31 मार्च (आरएनएस)। राजधानी रायपुर में एक बार फिर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। उरला थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल परिसर में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।
मृतका की पहचान राधा मण्डावी, पति अमित सिसोदिया, निवासी पारधी पारा के रूप में की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला की हत्या बेहद निर्ममता से की गई है। उसके सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार कर मौत के घाट उतारा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
त्रिपाठी
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

