अल्मोड़ा,11 मई (आरएनएस)। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मर्यादा’ अभियान के तहत सोमेश्वर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। रविवार को सोमेश्वर थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर न्यूसेंस फैलाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने संबंधित लोगों को भविष्य में इस प्रकार की हरकत दोबारा पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

