अल्मोड़ा,11 मई (आरएनएस)। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जिलेभर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रानीखेत पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। सोमवार को रानीखेत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक फॉर्च्यूनर वाहन में अनाधिकृत रूप से नीली-लाल बत्ती और हूटर का प्रयोग किया जाता पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही वाहन से लाइट और हूटर हटवाते हुए चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने चालक को भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति नहीं करने की सख्त हिदायत दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

