बागेश्वर,11 मई (आरएनएस)। बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पडऩे लगा है। इसका असर जिला अस्पताल में देखने को मिल रहा है। सोमवार को अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। 11 बजे तक 250 ओपीडी के पर्चें कट गए थे। पर्ची काउंटर से लेकर दवा वितरण कक्ष तक लाइन लगी हुई है। इरे बजे तक 500 से अधिक मरीज अस्पताल पहुंचे। अधिकतर मरीज बुखार, खांसी, पेट दर्द के पहुंच रहे हैं। फिजिशियन डॉ. गौरव कैड़ा ने लोगों से इस मौसम में खानपान पर विशेष ध्यान देने को कहा। बासी भोजन नहीं करने तथा उबला पानी पीने की सलाह दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

