रुड़की,11 मई (आरएनएस)। खाद के लिए क्षेत्र के किसानों को गन्ना समिति में भटकना पड़ रहा है। इंतजार के बाद भी किसान खाली हाथ वापस लौट रहे हैं। कभी समिति की मशीन खराब हो जाती है तो कभी किसानों को कोई न कोई बहाना बनाकर वापस लौटा दिया जाता है। किसानों ने व्यवस्था में तत्काल सुधार किए जाने की मांग की है। कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद किसान अपने खेतों में खाद डालने में जुटे हुए हैं। इसके लिए उन्हें गन्ना समिति से खाद उठानी पड़ रही है। खाद लेने पहुंचे किसान वतन चौधरी, मदन शर्मा, सोमपाल और राकेश आदि का कहना था कि समिति में किसानों के लिए गोदाम के आसपास छाया में खड़े होने की कोई व्यवस्था नहीं है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

