रुड़की,11 मई (आरएनएस)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से खानपुर ब्रह्मपुर गांव में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शुगर, बीपी व हीमोग्लोबिन की जांच की गई। आयोजित शिविर की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सैयद रफी अहमद ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजकल महिलाओं की अत्यधिक लापरवाही यह देखने को मिल रही है कि वे गांव में दाई के भरोसे ही प्रसव कराने में विश्वास रखती हैं। लेकिन यह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को चाहिए कि वह प्रसव के लिए अस्पताल में ही कराए ताकि वक्त जरूरत के समय स्थिति को संभाला जा सके। ब्लाक कार्यक्रम अधिकारी आशीष शर्मा ने बताया कि इस दौरान महिलाओं की हिमोग्लोबिन, बीपी व शुगर आदि की जांच कर महिलाओं को जरूरी दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में डॉक्टर नलिद अस्ववाल, डॉक्टर छवि पटेल, सचिन, आरती, प्राची, निधि,पंकज, शुभम, उषा, पारुल, दुष्यंत, गीता, पूनम अनेक शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

