रुड़की,11 मई (आरएनएस)। गाधारोणा में भाजपा नेता के नलकूप का ताला तोड़ कर सामान चोरी कर लिया है। भाजपा नेता ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। भाजपा नेता प्रेम गिरी का कहना है कि रविवार रात को उसके नलकूप के गेट का ताला तोड़ कर स्टार्टर, कटआउट, कैबिल, घड़ी चोरी कर ली है। नलकूप में रखे चार कट्टे खाद के भी चोरी कर लिए है। भाजपा नेता का कहना है कि एक साल के अंदर नलकूप में पांच बार चोरी हो चुकी है। चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल का कहना है कि अभी पीडि़त की ओर से तहरीर मिलने पर छानबीन की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

