दुर्ग, 14 मई (आरएनएस)। दुर्ग में बुधवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शक्ति बिश्नोई के रूप में हुई है, जो अपने दोस्तों के साथ मैदान में क्रिकेट खेलने गया था।
जानकारी के अनुसार, शाम के समय अचानक मौसम बदल गया और तेज गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिर गई। इस दौरान शक्ति उसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में शोक का माहौल है। दरअसल, बंगाल में बने मौसम सिस्टम के असर से पूरे छत्तीसगढ़ का मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। हालांकि 14 और 15 मई को मौसम गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 16 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। बुधवार को रायपुर और बिलासपुर में भी दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ अंधड़, गरज-चमक और बारिश दर्ज की गई।
बंछोर
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

