जांजगीर-चांपा, 14 मई (आरएनएस)। जिले में अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पामगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी मनोज बंजारे उर्फ रामसत्ता उर्फ दबंग (39 वर्ष) निवासी डोंगाकोहरौद थाना पामगढ़ को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, प्रधान आरक्षक विजय निराला, राजेश कोशले और आरक्षक उमेश दिवाकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

