उपायुक्त से मिला प्रतिनिधि मंडल, सभी आंदोलनकारियों को सम्मानित करने का आश्वासन
जमशेदपुर 22 मई (आरएनएस)। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में जुबली पार्क मैदान में झारखंड आंदोलनकारी के राजकीय मान सम्मान अलग पहचान रोजी रोजगार नियोजन की गारंटी तथा जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर सभी को सम्मान पेंशन राशि 50-50 हज़ार रु देने के मुद्दे की ओर लेकर बैठक हुई. बैठक के पश्चात उपयुक्त राजीव रंजन से एक प्रतिनिधि मंडल मिला और पूर्वी सिंहभूम के अधिसूचित 29 सौ आंदोलनकारियों के बीच सरकार के आदेश अनुसार सम्मान पत्र वितरण करने की मांग की गई. उपायुक्त ने अब तक छूते हुए आंदोलनकारियों की विवरणी ली और शीघ्रता शीघ्र प्रमाण पत्र वितरण करने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम का नेतृत्व कोल्हान प्रमंडल के अध्यक्ष विश्वजीत प्रमाणिक ने की.
मौके प्रमुख की अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि अबुआ सरकार में संघर्ष व शहादत देने वालों का सम्मान नहीं मिलना दुर्भाग्य की बात है. राज्य बने 26 वर्ष हो गए हजारों की संख्या में झारखंड आंदोलनकारी की मृत्यु हो चुकी है इसके बावजूद उनकी शोध लेने वाला कोई सरकार सकारात्मक तरीके से पहल कदमी नहीं की है जिसके कारण आंदोलनकारियों के परिवार हाशिए पर है. गुमनाम की जिंदगी जीने को विवश और लाचार हैं. उन्होंने कहा कि 10 जून 2026 को न्याय के साथ सम्मान और समाज में स्वाभिमान से झारखंड आंदोलनकारियों को जीने का अधिकार की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव- प्रदर्शन ,आमरण अनशन वगैरह कार्यक्रम किए जाएंगे. इस कार्यक्रम में राज्य भर के लगभग 25 हज़ार आंदोलनकारी सर पर कफऩ बांध कर भाग लेंगे. मुख्यमंत्री राज्यपाल सहित जिला प्रशासन इसकी सूचना लिखित रूप से दे दी गई है.
मौके पर राघवेंद्र,मिहिर कुमार तिवारी सुभाष सिंह ,शरद चंद्र महतो, सुनील महतो, शरद बनर्जी, सहदेव बनर्जी ,छोटू लाल महतो, विपिन प्रमाणिक, तपन कुमार महतो ,अदालत महतो ,अमूल्य कुंभकार, दुलाल कुंभकार, शंकर महतो, खगेंद्र मिश्रा, रविकांत गोराई,लख्मीचंद गोराई निर्मल मोदक ,शरद महतो, सीताराम महतो ,तिलक महतो शुभांशु मोहती, प्रेम प्रमाणिक ललटू महतो ,हृदय रंजन महतो किशोर ,ईश्वर साय ,सरवन कुमार महतो ,तपन कुमार महतो ,ललित कुमार महतो, सीताराम कुम्हार,भजो हरि महतो,शंकर महतो जिहाद महतो सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी उपस्थित थे. बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष शिबू काली माईती के पुत्र तपन गोपाल माईती के निधन पर 2 मिनट मौन रहकर श्रृद्धांजलि अर्पित किया गया.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

