जमशेदपुर 22 मई (आरएनएस)। स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अवादा ग्रुप की ‘अवादा भारत उदय यात्राÓ जमशेदपुर पहुंची। कंपनी की ओर से आयोजित इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत लोगों को सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और टिकाऊ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 8 मई को नोएडा से शुरू हुई यह यात्रा अब तक 1688 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। जमशेदपुर में यात्रा के दौरान नुक्कड़ नाटक, जन-जागरूकता कार्यक्रम और डिजिटल ग्रीन प्लेज जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। अवादा ग्रुप के चेयरमैन विनीत मित्तल ने कहा कि देश को स्वच्छ और आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ाना समय की जरूरत है। कंपनी के अनुसार उसका स्वच्छ ऊर्जा पोर्टफोलियो 17.7 गीगावॉट से अधिक हो चुका है, जिसमें 7.2 गीगावॉट परियोजनाएं चालू हैं जबकि 10.5 गीगावॉट से अधिक क्षमता निर्माणाधीन है।ॉ
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

