854 किमी पाइपलाइन के माध्यम से जुड़े हैं 79 हजार घर।
28 सीएनजी स्टेशन से प्रतिदिन 38 से 42 हजार किलो सीएनजी की बिक्री हो रही।
मोराबादी, हेहल, लालपुर, स्मार्ट सिटी, मेसरा इलाके में शीघ्र शुरू होगी आपूर्ति।
आग बुझाने वाली दो फायर बाइक का उद्घाटन हुआ।
रांची में सिटी गैस नेटवर्क के विस्तार को युद्धस्तर पर पूरा करें : संजय सेठ
रांची 22 मई (आरएनएस)। रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने आज राजधानी रांची स्थित त्र्रढ्ढरु (ढ्ढठ्ठस्रद्बड्ड) रुद्बद्वद्बह्लद्गस्र के क्षेत्रीय कार्यालय में शहर में पाइपलाइन के माध्यम से गैस आपूर्ति (क्कहृत्र) एवं सिटी गैस वितरण परियोजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्यों की गति एवं भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रक्षा राज्य मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि रांची शहर के अधिक से अधिक घरों तक पाइपलाइन से गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को सुरक्षित, सस्ती और पर्यावरण अनुकूल गैस सुविधा उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए टास्क फोर्स का गठन कर युद्धस्तर पर पीएनजी कनेक्शन दिए जाएं तथा अधिकाधिक परिवारों को इससे जोड़ा जाए। बैठक में रांची की मेयर रोशनी खलखो, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा , इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से जुड़े अजय भंडारी एवं विनय टिबरेवाल तथा होटल एसोसिएशन से चंद्रकांत रायपत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि रांची में अब तक 854 किलोमीटर एमडीपीई पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। 70 किलोमीटर स्टील पाइपलाइन विकसित की गई है। 28 सीएनजी स्टेशन संचालित हो रहे हैं, इन सीएनजी स्टेशनों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 38 हजार से 42 हजार किलोग्राम सीएनजी की बिक्री हो रही है।ठ्ठपाइप लाइन से गैस आपूर्ति की परियोजना के अंतर्गत अब तक 79,071 घरेलू पीएनजी अवसंरचना विकसित की गई। 23,628 घरेलू उपभोक्ताओं को पीएनजी से जोड़ा गया। 165 वाणिज्यिक उपभोक्ता एवं 16 औद्योगिक उपभोक्ता पीएनजी सुविधा से जुड़े हैं।
अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में अशोक नगर, हरमू, हीनू, अरगोड़ा, पुंदाग, बरियातू, कांके, कोकर, टाटीसिलवे, नामकुम एवं खेलगांव सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में पीएनजी नेटवर्क उपलब्ध है। वहीं मोराबादी, हेहल, लालपुर, एचईसी क्षेत्र, स्मार्ट सिटी एवं बीआईटी मेसरा सहित अन्य क्षेत्रों में नेटवर्क विस्तार की योजना पर कार्य किया जा रहा है।
बैठक में झिरी स्थित 5 टीपीडी क्षमता के कम्प्रेस्ड बायोगैस (ष्टक्चत्र) प्लांट की भी जानकारी दी गई। यह प्लांट नगर निगम के ठोस अपशिष्ट को हरित ईंधन एवं जैव उर्वरक में परिवर्तित कर स्वच्छ ऊर्जा एवं सतत अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा दे रहा है।
आज की समीक्षा बैठक के बाद रक्षा राज्य मंत्री ने दो फायर बाइक का भी उदघाटन किया। ऐसे मोहल्ले जहां आग बुझाने वाली बड़ी गाड़ी नहीं पहुंच सकेगी, वहां पर इस बाइक का उपयोग गेल के पाइप लाइन में लगने वाली आग को बुझाने के लिए किया जाएगा। इस बाइक में पानी और आग बुझाने की अन्य सामग्री उपलब्ध रहेगी। रक्षा राज्य मंत्री ने गेल के इस प्रयास की सराहना की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

