सिल्ली, अनगड़ा, राहे व सोनहातु प्रखंड के आंदोलनकारियों की बैठक संपन्न, कमिटी का गठन,10 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव – प्रदर्शन में पंच परगना से हजारों लोग भाग लेने का ऐलान
रांची 24 मई (आरएनएस)। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची जिला के तत्वावधान में आज सिल्ली प्रखंड अंतर्गत बंता पंचायत भवन में आयोजित किया गया. बैठक में सिल्ली, सोनहातु व अनगड़ा के आंदोलनकारियों ने
दो जून की रोटी के लिए 10 जून 2026 को मुख्यमंत्री आवास का घेराव – प्रदर्शन, आमरण अनशन एवं आत्मदाह कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया तथा पंच परगना क्षेत्र से हजारों की संख्या में झारखंड आंदोलनकारियों के परंपरागत अस्त्र-शस्त्र के साथ भाग लेने का आह्वान किया गया.
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के बाल – बच्चों की रोटियां को लूट कर दिकू लोग खा रहे हैं,हमारे हक और अधिकारों पर हमला कर रहे हैं जिसे अब बर्दाश्त नहीं करना है. बल्कि अपने अस्तित्व, अस्मिता, पहचान व अधिकरों की रक्षा के लिए संघर्ष को तेज करना है. 10 जून के कार्यक्रम को पंच परगना ऐतिहासिक बनाने की भूमिका अदा करेगी. केंद्रीय सचिव प्रो. रतनलाल महतो ने कहा कि सरकार हमारे बाल – बच्चों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने एवं अलग राज्य के माय – माटी मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में पूरी तन्मयता से काम करें.जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार लकड़ा ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान देने की दिशा में मुख्यमंत्री सौतेला व्यवहार ना करें. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संयोजक लक्ष्मी महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में पंच परगना क्षेत्र के लोगों की बड़ी भूमिका रही है वर्तमान मान सम्मान की लड़ाई में पंच परगना पीछे नहीं रहेगा. हम लड़े थे और लड़ेंगे.
बैठक में विमल तिर्की,गंगा नारायण सिंह मुंडा (मुखिया), विष्णु गिरि,शिशुपाल महतो,नरेश चंद्र महतो रस बिहार बधाई राजेंद्र पत्थर मुंडा विशेश्वर महतो, लक्ष्मी महतो सतनारायण सिंह मुंडा ,महेंद्र महतो भोपाल सोनार, दीपक कुमार महतो ,अश्वनी कुमार महतो, समसुद्दीन मोबीन, शाहिद अंसारी, विनोद कुमार गुप्ता, काबिल अंसारी अर्जुन महतो,शरत चंद्र राय,
हलधर महतो, बासुदेव मुंडा, रविंद्र महतो, हरेंद्र चंद्र महतो सहित बड़ी संख्या आंदोलनकारी उपस्थित थे.
मौके पर चार प्रखंड कमेटी का गठन किया गया . सोनहातु प्रखंड प्रफुल्ल कुमार चौधरी अध्यक्ष, दिनेश चंद्र महतो सचिव, लखन महतो कोषाध्यक्ष, राहें प्रखंड अध्यक्ष अश्वनी कुमार महतो ,सचिव कार्तिक महतो कोषाध्यक्ष दुर्लभ महतो तथा अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष भुवनेश्वर महतो ,सचिव जागेश्वर महतो कोषाध्यक्ष मोहन महतो तथा सिल्ली प्रखंड रामपद महतो अध्यक्ष, काबिल अंसारी सचिव, सनत कुमार राय कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष सुचांद महतो नंदू महतो रविंद्र महतो, महिराम मुंडा उर्फ रेंगटा , सचिव दिनेश कुमार महतो,वासुदेव मुंडा, विष्णु चरण महतो, तुलसी महतो, राजकिशोर महतो, दल गोविंद महतो उप कोषाध्यक्ष सुभाष महतो, नरेश महतो सर्वसम्मति से चुने गए.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

