गाय को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए : अकील अख्तर
रांची : मौलाना अकिल अख्तर की अध्यक्षता में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन का प्रदेश स्तरीय मिलन समारोह राजधानी रांची के नयासराय स्थित निशा मैरिज हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वर्तमान एवं पूर्व प्रदेश समिति, जिला समिति तथा प्रखंड समिति के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। समारोह के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीति तथा राज्यभर में पार्टी के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि झारखंड में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और युवाओं सहित सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर संगठनात्मक एकता और सक्रियता पर विशेष जोर दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अकील अख्तर ने बताया कि मिलन समारोह का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय बढ़ाना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने इस मिलन समारोह में भारत सरकार से मांग की गाय को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए. समारोह में कई जिलों से आए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस मौक़े पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक, पाकुड़, विशिष्ट अतिथि मो शाकिर, प्रदेश अध्यक्ष, झारखण्ड, महताब आलम, संगठन महासचिव, सूर्यदास, प्रदेश महासचिव, इंतिखाब आलम, प्रदेश महासचिव, कैश अंसारी, संगठन सचिव, मो समीर अली, अरशद अयूब, रांची जि़ला ग्रमीण अध्यक्ष, अख्तर रज़ा, हफिज़़ अख्तर, मंसूर आलम, डॉ युसूफ रज़ा, ज़ाकिर हुसैन,हसीबूल अंसारी, शमीम, समेत कई लोग मौजूद थे.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

