गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 06 जून (आरएनएस)। इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक बुजुर्ग यात्री की अचानक मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। सहयात्रियों की सूचना पर रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम सक्रिय हुई। ट्रेन के पेंड्रारोड स्टेशन पहुंचने पर शव को उतारकर जिला अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है।जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सिकंदर आशिक खान (70 वर्ष) के रूप में हुई है। वह उज्जैन से अनूपपुर जाने के लिए इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस में सवार हुए थे। यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर बाद वह अचेत हो गए। सहयात्रियों ने जब उन्हें कोई प्रतिक्रिया देते नहीं देखा तो तत्काल रेलवे प्रशासन को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम तैनात कर दी गई। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर शव को नीचे उतारकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। मृतक के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उनकी पहचान बैकुंठपुर निवासी के रूप में की गई।शव को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जीआरपी ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को घटना की सूचना दी।ोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

