कंगना रनौत इमरजेंसी (2025) के डेढ़ साल बाद फिल्म भारत भाग्य विधाता से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। मनोज तापडिय़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म मुंबई के 26/11 आतंकी हमले के दौरान कामा अस्पताल में घटी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। कंगना नर्स गीता माधव के किरदार में हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है, जिसे लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। अब निर्माताओं ने इसका पहला गाना नब्ज़ नब्ज़ यूट्यूब पर जारी कर दिया है।
जी म्यूजिक कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब पर जारी नब्ज़ नब्ज़ गाने को श्रेया घोषाल ने अपने सुरों से सजाया है। इसके बोल खुद निर्देशक ने लिखे हैं, जबकि अमन पंत कंपोजर हैं। पूरा गाना कंगना के ऊपर फिल्माया गया है और इसमें वह नर्स बनकर अस्पताल में मरीजों की सेवा करते दिख रही हैं। फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे और आदित्य मिश्रा जैसे सितारे भी नजर आए हैं। यह 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

