०9 महीने तक सहायता राशि की बचत कर शुरू किया स्वयं का व्यवसाय
०प्रतिमाह हो रहा 10 हजार रुपये तक शुद्ध लाभ, गांव की अन्य महिलाओं को भी दे रहीं रोजगार
रायपुर,09 जून (आरएनएस)। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अब केवल घर-गृहस्थी और चूल्हे-चौके तक सीमित नहीं हैं। वे अपने हुनर, कड़ी मेहनत और शासकीय योजनाओं के सहयोग से आत्मनिर्भरता की एक नई मिसाल बन रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है दुलारी माण्डले की, जो महिला कल तक खुद मजदूरी करने को मजबूर थी, आज वह सरकार की योजना के सहारे एक सफल उद्यमी बनकर अन्य लोगों को रोजगार दे रही हैं।
दुलरी माण्डले विकासखण्ड आरंग के ग्राम भानसोज की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वे और उनकी सास ने महतारी वंदन योजना से मिलने वाली 1 हजार रूपए की सहायता राशि की बचत करना शुरू किया और 9 महीने की जमा राशि 18 हजार रूपए से उन्होंने घरेलु उद्योग की शुरूआत की।
ग्राम की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने उन्हें इस व्यवसाय हेतु उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यकर्ताओं की सलाह पर दुलारी माण्डले ने अपने पति के सहयोग से बाज़ार से कच्चा माल खरीदा और घर पर ही ‘नड्डा एवं मुर्कूÓ का उत्पादन कर उनकी आकर्षक पैकेजिग़ का काम शुरू किया।
शुरूआत में दुलारी माण्डले को पैकेजिग़ और बाज़ार में बिक्र को लेकर काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उनके परिवार ने इस काम में उनका पूरा साथ दिया। उत्पाद के तैयार होने पर उनके बेटे ने सुबह-सुबह आस-पास के गांवों जैसे नारा, कारहीडीह, मालिडीह, फरफौद, डिघारी एवं बरछा इत्यादि गांवों के किराना दुकानों में नड्डा एवं मुर्कू की सप्लाई शुरू किया।
दुलारी माण्डले के इस व्यवसाय से न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मज़बूत हुई बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए रोजगारे के नए माध्यम भी खुले। व्यवसाय के बढऩे पर उन्होंने कुछ महिलाओं को अपने साथ शामिल किया। इस प्रकार उनके पास 4 से 6 लोग नियमित रूप से कार्य कर रहे हैं।
दुलारी माण्डले ने बताया कि व्यवसाय में कच्चा माल, मजदूरी, पैकेजिग़ एवं अन्य खर्चों के बाद भी उन्हें हर महीने 10 हजार रूपए तक का शुद्ध लाभ हो रहा है, जिसका उपयोग वे अपने बच्चों की शिक्षा एवं परिवार के ज़रूरतों को पूरा करने में कर रही हैं।
दुलारी दुलारी माण्डले के व्यवसाय की सफलता आज गाँव के अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी है जिससे महिलाओं में आत्मनिर्भरता की भावना जाग रही है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

