० रामप्यारा पारकर स्मृति सम्मान मिलेगा माधुरी कैवर्त को
भिलाईनगर, 09 जून (आरएनएस)। लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन द्वारा सुरता रामप्यारा पारकर स्मृति सम्मान समारोह ‘सुरता पारकर 2026 का आयोजन गुरुवार 11 जून को नेहरू नगर, भिलाई स्थित निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम में किया जाएगा । यह इस आयोजन का दसवाँ वर्ष है।
कार्यक्रम पूर्वाह्न 11.30 बजे शुरू होगा।
संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दीनदयाल साहू ने आज यहाँ बताया कि इस वर्ष रामप्यारा पारकर स्मृति सम्मान से माधुरी कैवर्त को सम्मानित किया जाएगा। वे जगदलपुर में जिला अपराध एवं अनुसंधान शाखा में निरीक्षक एवं जिला प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं।
डॉ. साहू ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल होंगे। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ प्रदीप कुमार कैवर्त, अध्यक्ष स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित, स्मृति नगर भिलाई राजीव चौबे, ट्रस्टी अध्यक्ष निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर, भिलाई आत्माराम साहू तथा प्रांतीय अध्यक्ष लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन डॉ. दीनदयाल साहू, संस्था के दुर्ग जिला इकाई के अध्यक्ष लालजी साहू, साहित्यकार बद्री प्रसाद पारकर और प्रदीप कुमार पारकर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन जागृति सार्वा द्वारा किया जाएगा।
संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. साहू ने बताया कि अंचल के ख्याति प्राप्त साहित्यकार और समाजसेवी स्वर्गीय राम प्यारा पारकर की स्मृति में लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन जिला इकाई दुर्ग द्वारा सुरता पारकर का आयोजन प्रति वर्ष उनकी पुुण्यतिथि पर किया जाता है। उन्होंने महिला जागरण के लिए काफी कार्य किए। अत: उनकी स्मृति को बनाए रखने के लिए प्रतिवर्ष एक महिला जो समाजसेवी और साहित्य से जुड़ी हों, ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य साहित्य, कला एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित तथा प्रोत्साहित करना है।इस कार्यक्रम में निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम के पदाधिकारी व सदस्यगण, सामाजिक कार्यकर्ता,ठ्ठ बुद्धिजीवी के साथ ही अनेक साहित्य संगठन के लोग और पारकर परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

