देहरादून,09 जून(आरएनएस)। संस्कृत शिक्षा विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और उन्हें देवभाषा से जोडऩे के उद्देश्य से समर कैम्प का शुभारंभ कर दिया है। धर्मपुर स्थित श्री गोवर्धन सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कालेज यह कैंप 15 जून तक चलेगा।इस कैम्प में हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत माध्यम के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षकों की ओर से बच्चों को खेल-खेल में सरल विधि से संस्कृत बोलना सिखाया जा रहा है। साथ ही उन्हें शिक्षाप्रद नीतिवचनों, श्लोक वाचन, योग और स्वानुशासन की भावना के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। विभाग की ओर से इससे पहले 27 मई से 3 जून तक द्रोणस्थली आर्ष कन्या गुरुकुल (कैनाल रोड़) में भी कैम्प लगाया गया था, जिसमें 50 बालिकाओं को संस्कृत संभाषण, प्राणायाम और आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

