देहरादून,09 जून(आरएनएस)। कांवली रोड के खस्ताहाल और दोनों तरफ से खुदी होने के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नेताजी संघर्ष समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी ने संयुक्त रूप से प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण अधूरा होने से सहारनपुर चौक से बल्लीवाला चौक तक हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। वीआईपी क्षेत्र होने के बावजूद प्रशासन की उदासीनता चिंताजनक है। नेताओं ने आगाह किया कि किसी भी दुर्घटना की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग और मंत्रालय की होगी। समिति ने जिला प्रशासन से बरसात से पूर्व सड़क का कार्य पूरा करने की पुरजोर मांग की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

