सक्ती, 11 नवंबर (आरएनएस)। सक्ती जिला पंचायत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत मरघट्टी के सचिव महेंद्र कुमार चंद्रा को निलंबित कर दिया है। सचिव पर लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे थे।
बता दें कि ग्राम पंचायत मरघट्टी के सचिव महेंद्र कुमार चंद्रा पर कार्य में लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे थे। शिकायतों के आधार पर की गई जांच में गंभीर गड़बडिय़ों की पुष्टि हुई है। इतना ही नहीं, जांच के दौरान सचिव द्वारा सहयोग नहीं करने की भी शिकायत सामने आई। इस आधार पर जिला पंचायत सीईओ ने निलंबन आदेश जारी कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान सचिव का मुख्यालय जिला पंचायत मालखरौदा निर्धारित किया गया है। वहीं, ग्राम पंचायत मरघट्टी के कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए सीईओ मालखरौदा को प्रभारी सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपने के निर्देश भी दिए गए हैं।
लोकेश
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

