० रायपुर में ‘प्रोजेक्ट अनुभवÓ के तहत सिविल सेवा अभ्यर्थियों को दिया जा रहा साक्षात्कार प्रशिक्षण
० 15 नवंबर तक होगा प्रतिदिन आयोजन, इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन फॉर्म भरकर हो सकते हैं शामिल
रायपुर, 11 नवम्बर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट अनुभवÓ के अंतर्गत सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को साक्षात्कार पूर्व प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और प्रस्तुति कौशल को निखारना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम नेतृत्व साधना केंद्र, पुराना योग भवन, फुंडहर, रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। आज यहां कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, जॉइंट कलेक्टर के.एम. अग्रवाल, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं विषय विशेषज्ञ के 2 पैनल अभ्यर्थियों के मॉक इंटरव्यू के माध्यम से उनका मूल्यांकन कर रहें हैं और उन्हें साक्षात्कार की तैयारी हेतु व्यावहारिक सुझाव दे रहे हैं। कलेक्टर डॉ सिंह के निर्देश पर अभ्यर्थियों के लिए 11 से 15 नवंबर तक प्रतिदिन शाम 4.30 बजे से मॉक इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार द्धह्लह्लश्चह्य://द्घशह्म्द्वह्य.द्दद्यद्ग/9शञ्ज1ह्लस्रछ्वश्च8ङ्खत्रङ्ग29द्भष््र लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि ष्टत्रक्कस्ष्ट द्वारा पहली बार आयोग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ‘स्नड्डष्द्गद्यद्गह्यह्य ढ्ढठ्ठह्लद्गह्म्1द्बद्ग2Ó प्रणाली लागू की गई है, जिसमें अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता और शौक के अतिरिक्त कोई अन्य व्यक्तिगत जानकारी पैनल को नहीं दी जाती। ‘प्रोजेक्ट अनुभवÓ के माध्यम से जिला प्रशासन रायपुर युवाओं को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता हेतु आवश्यक मार्गदर्शन और आत्मविश्वास प्रदान कर रहा है।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

