जौनपुर 13 नवंबर (आरएनएस )। यातायात विभाग के द्वारा यातायात माह नवम्बर के दौरान तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज मे 500 बच्चों के माध्यम से यातायात जागरूकता कार्यक्रम, क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टरकला एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित किया गया । शहर में अभियान चलाकर लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया । हेलमेट व सिटबेल्ट लगा करके वाहन चलाने, मोटर साइकिल में तीन सवारी ना बैठाना, हाई स्पीड वाहन न चलाना व वाहनों के शिशों में काली फिल्म न लगानें तथा उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करनें के बारे में जागरूक किया गया और साथ ही काली फिल्म लगाये वाहनों से काली फिल्म उतरवाया भी गया साथ ही पुरे जनपद में यातायात नियमों के उलंघन मे प्रवर्तन की कार्यवाही में 901 वाहनों का चालान किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

