
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया.
07-Dec-24 01:13:23

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में ग्लोबल हॉस्पिटल के उद्घाटन के दौरान रिबन काटा.
07-Dec-24 01:10:51

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सभागार में "निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़" अभियान के शुभारंभ पर दीप प्रज्वलित किया.
07-Dec-24 01:09:31

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ की कार्यकारिणी बैठक में संगठन के साथियों को संबोधित किया.
07-Dec-24 01:06:10

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के पिंडरा स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में समाजसेवी विभूति नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करते हुए।
07-Dec-24 01:04:55

झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता कल्पना सोरेन रांची में एक जनसभा के दौरान विभिन्न जिलों से आईं पोषण सखी बहनों से बातचीत करती हुईं.
07-Dec-24 01:03:32

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी केंद्रीय बजट 2025-26 के संबंध में नई दिल्ली में विभिन्न किसान संघों और प्रमुख कृषि अर्थशास्त्रियों के साथ दूसरे बजट-पूर्व परामर्श की अध्यक्षता की. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी उपस्थित थे।
07-Dec-24 01:01:39

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2024 के अवसर पर केंद्रीय सैनिक बोर्ड के सचिव ब्रिगेडियर डी.एस. बसेरा से बैज प्राप्त किया.
07-Dec-24 11:55:19

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने होशंगाबाद के पचमढ़ी में राजभवन के परिसर में प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
07-Dec-24 11:53:24

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने होशंगाबाद के पचमढ़ी में राजभवन का दौरा किया.
07-Dec-24 11:52:21