
नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में भारत रत्न प्रदान करने के लिए आयोजित एक समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी.नड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ।
30-Mar-24 12:07:03

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में एक समारोह के दौरान कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन (मरणोपरांत) को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने राष्ट्रपति से सम्मान स्वीकार किया।
30-Mar-24 12:05:59

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने नई दिल्ली में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।
30-Mar-24 12:03:07

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस को जारी किए गए नए नोटिस और पार्टी के बैंक खातों को जब्त करने के खिलाफ नई दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।
30-Mar-24 12:02:03

कर्नाटक विधान परिषद की पूर्व सदस्य तेजस्विनी गौड़ा ने नई दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।
30-Mar-24 12:00:59

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा नई दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए।
30-Mar-24 11:59:51

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल की बेटी अर्चना पाटिल चाकुरकर मुंबई में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गई।
30-Mar-24 11:58:46

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन कल नई दिल्ली में इंडिया ब्लॉक रैली में हिस्सा लेने पहुंची.
30-Mar-24 11:57:40

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव, हैदराबाद के तेलंगाना भवन में चेवेल्ला संसदीय क्षेत्र के नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए.
29-Mar-24 02:04:43

छिंदवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।
29-Mar-24 02:02:55