(अंबिकापुर) अंबिकापुर सेंट्रल जेल से हत्या का आरोपी कैदी अस्पताल से फरार, पुलिस अलर्ट पर

  • 07-Oct-25 07:25 AM

अंबिकापुर, 07 अक्टूबर (आरएनएस)।  हत्या के मामले में सजा काट रहा एक कैदी सोमवार दोपहर पुलिस को चकमा देकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से फरार हो गया। यह घटना जेल प्रशासन और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।
जानकारी के अनुसार, कैदी मुकेश कांत की तबीयत बिगडऩे के चलते उसे सेंट्रल जेल अंबिकापुर से मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह उसने बाथरूम जाने का बहाना बनाया और इसी दौरान सुरक्षा कर्मियों की नजरों से बचते हुए वहां से भाग निकला।
कैदी की फरारी की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मणिपुर थाने में इसकी सूचना दी गई है और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फरार कैदी को जल्द से जल्द पकडऩे के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है।
फिलहाल मुकेश कांत की तलाश जारी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल प्रशासन से भी जवाब-तलब किया जा सकता है।
००००

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment