
(अंबिकापुर) साइबर थाना द्वारा शासकीय कन्या महाविद्यालय अंबिकापुर में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम
- 14-Oct-25 03:40 AM
- 0
- 0
अंबिकापुर, 14 अक्टूबर (आरएनएस)। रेंज साइबर थाना अंबिकापुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के दिशा निर्देशन मे साइबर जागरूकता अभियान का कार्यक्रम शासकीय कन्या महाविद्यालय अंबिकापुर में आयोजित कर छात्र/छात्राओं को साइबर सम्बन्धी जानकारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। म्यूल खातों एवं मोबाइल नंबर के दुरूपयोग, हेल्पलाइन नंबर, साइबर पोर्टल के उपयोग एवं वर्तमान समय में साइबर ठगों द्वारा अपराध के तरीके किये (मॉडस ऑपरेंडी) के बारे छात्र/छात्राओं को किया गया जागरूक। वर्तमान में साईबर अपराध के तरीके निरंतर परिवर्तन हो रहा है। ऐसी घटनाओं के रोकथाम तथा इससे बचने हेतु साइबर हेल्प लाइन पोर्टल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज के बारे में जानकारी दी गई, एवं मोबाइल गुम होने पर ऑनलाइन साइबर पोर्टल सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के बारे में विस्तृत जानकारी रेंज साइबर थाना पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीयों द्वारा महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं सहित शिक्षक एवं स्टॉफ को वर्तमान समय में हो रहे साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूकता अभियान के तहत जानकारी दी गई। रेंज साइबर थाना के स्टॉफ द्वारा शासकीय कन्या महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को साइबर अपराधों की विविधताओं जैसे-ऑनलाइन धोखाधड़ी, ओटीपी साझा करने के खतरे, डिजिटल फ्रॉड्स, एपीके फ़ाइल, डिजिटल अरेस्ट, एटीएम बदल कर फ्रॉड, ऑनलाइन पेमेंट के मजबूत पासवर्ड, अनजान किसी भी लिंक को ओपन न करने तथा किसी भी संस्था बैंक अन्य कस्टमर केयर का नंबर खोजना हेतु गूगल का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी गई एवं साइबर बुलिंग, साइबर फिशिंग एवं साइबर स्टॉकिंग के संबंध में भी विस्तृत जानकारी से महाविद्यालय में उपस्थित छात्रों को सचेत किया। साइबर जागरूकता कार्यक्रम रेंज साइबर थाना के स.उ.नि. मनोज उपाध्याय, प्रधान आरक्षक मिथिलेश पाठक, महिला आरक्षक सुषमा पैकर द्वारा किया गया।
०
Related Articles
Comments
- No Comments...