(अमेठी)दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन आज तैयारियां पूरी
- 27-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
अमेठी 27 अक्टूबर (आरएनएस)। जनपद में दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन कल शरद पूर्णिमा को हो रहा है। शनिवार को शरद पूर्णिमा के दिन दुर्गा प्रतिमाएं विभिन्न घाटों पर विसर्जित की जाएगी।जिसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। शारदीय नवरात्र से प्रारंभ होकर शरद पूर्णिमा तक चलने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव में जगह-जगह नगर और ग्रामीण अंचल में दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए 15 दिनों तक यह उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कल शनिवार को दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन होगा दुर्गा प्रतिमाएं बड़े ही सम्मान के साथ गाजे बाजे के बीच विसर्जित की जाएगी। विसर्जन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगने के कारण दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन ग्रहण काल में नहीं होगा। रामघाट ठेंगहा विकास समिति के अध्यक्ष अनुपम मिश्र ने कहा कि चंद्र ग्रहण काल में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं होगा।ग्रहण के पूर्व दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित कर ली जाएगी या फिर मोक्ष काल के उपरांत दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। उन्होंने बताया कि घाट की साफ सफाई और मेला स्थल की साफ सफाई कर ली गई है विसर्जन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।समिति के प्रबंधक करुणेश चंद्र मिश्र सहित तमाम पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर तल्लीन दिखाई दिए। वहीं मालती नदी पर महाराजपुर में भी विसर्जन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।विकासखंड भादर और मुसाफिरखाना स्थित गोमती नदी के तट पर विसर्जन स्थल को लेकर तैयारियां पूरी की गई है। बाजार शुकुल आदि क्षेत्र में भी दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर लगभग समस्त तैयारी पूरी कर ली गई है। स्थानीय प्रशासन भी दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर सजग है जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंतजाम किए जा रहे हैं।
Related Articles
Comments
- No Comments...