(अमेठी)बिनु सत्संग विवेक न होई

  • 21-Oct-24 12:00 AM

भेंटुआ अमेठी 21 अक्टूबर (आरएनएस)। क्षेत्र के सनहा गांव मे चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन वृंदावन धाम से पधारे कथाव्यास शास्त्री सुभाष पांडे महाराज ने कृष्ण जन्म की कथा का मार्मिक वर्णन किया। शास्त्री जी ने बताया की प्रभु संसार के सभी जीवो के कल्याण के लिए जन्म लेते हैं यदि भगवान के शरण में कोई भक्त आया तो उसकी मदद अवश्य करते हैं तथा सत मार्ग की ओर ले जाते हैं। बिना सत्संग के मनुष्यों में विवेक आ ही नहीं सकता।अगर सत मार्ग पर चलना है तो प्रभु के भजन करना ही होगा। बिनु सत्संग विवेक न होई। राम कृपा बिन सुलभ न सोई। कई वर्षों के पुण्य पूर्वजों माता-पिता के आशीर्वाद तथा भगवान की कृपा होने पर ही ईश्वर की कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त होता है।श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को इस संसार में मोक्ष के बारे में बताती है । बताया कि हमें अपने सनातन धर्म पर गर्व होना चाहिए। सभी भक्तों को पूजा -पाठ हवन- यज्ञ भगवान की कथा सुनने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए ।आरती होने के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर अशोक मयंक ललिता देवी संजीव कुमार सौरभ राजीव विपिन ज्ञानेंद्र मिश्र आदि श्रीता उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment