(अम्बिकापुर) उमेश्वरपुर महामाया मंदिर के पास क्षेत्रीय जनपद सदस्य ने मंच निर्माण का किया भूमिपूजन

  • 30-Sep-25 09:51 AM

= अजय चक्रधारी =
अम्बिकापुर, 30 सितंबर (आरएनएस)। प्रेमनगर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत उमेश्वरपुर में विगत कई वर्षो से माग चलते आ रहा था। जिसमें  जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं जा रहा था आज  जनपद सदस्य श्रीमती अमीन भाई  द्वारा लंबे वर्षों के बाद महामाया मंदिर देवगुणी के पास मंच निर्माण का भूमि पूजन किया गया। आपको बता दे की  क्षेत्र की जनपद सदस्य ने अपना पहला बजट मिलते ही गांव का मुख्य स्थान जहां पर हर सामाजिक कार्यक्रम का बैठक आयोजन किया जाता है। जहां पर बैठने की व्यवस्था नहीं थी। आज अपना पहला बजट जारी होते ही। श्रीमती अमीन भाई द्वारा ग्राम के बैठक व्यवस्था बनाने का पहल कर आज भूमि पूजन किया। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच श्रीमती सावित्री सिंह ग्राम के हीं राम सिंह, सुरेश गुप्ता, सुभाष कुमार, साहू, अमलेश्वर सिंह, विशाल सिंह, विश्राम सिंह,भरत सिंह, सोनू गुप्ता,रामबिलास साहू, रामरातन विस्वकर्मा,सियाबर सिंह, परषोतम सिंह,गुरुचरण,सहित  ग्राम के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
0




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment