
(अम्बिकापुर/मैनपाट) भाजपा प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन भी हलचल और सक्रियता बनी रही
- 08-Jul-25 11:48 AM
- 0
- 0
अम्बिकापुर/मैनपाट, 08 जुलाई (आरएनएस)। मैनपाट में जारी भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन भी विचारों और मार्गदर्शन का दौर चलता रहा। इस शिविर में 10 सांसद और 52 विधायक शामिल हुए। इन्हें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री वी. सतीश द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
अब तक शिविर में कुल सात सत्र पूरे हो चुके हैं, जबकि आज छह और सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार से शुरू हुए इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा नेताओं को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
आज के पहले सत्र में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री वी. सतीश ने अनुसूचित जाति और जनजाति समाज की सामाजिक और भौगोलिक स्थिति पर विचार साझा किए। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विकसित छत्तीसगढ़ – अवसर और चुनौतियां विषय पर अपनी बात रखी।
राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की उपस्थिति को बेहतर बनाने पर मार्गदर्शन दिया, जबकि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजनीतिक व्यवहार और प्रबंधन के गुर बताए।
यह शिविर पार्टी नेताओं के संगठनात्मक कौशल और जनसंपर्क रणनीतियों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
0
Related Articles
Comments
- No Comments...