(अयोध्या)अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक

  • 11-Oct-23 12:00 AM

-प्रधानों पर हो रहे अत्याचार का किया गया विरोध, न्याय नहीं हुंआ तो संगठन करेगा बड़ा आन्दोलनअयोध्या 11 अक्टूबर (आरएनएस)। शहर के अवंतिका होटल में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक प्रधानों की समस्याओं, संगठन की मजबूती व संगठन के होने वाले जिला सम्मेलन की समीक्षा एवं तिथि निर्धारित करने को लेकर हुई जिसमें प्रधानों पर हो रहे अत्याचार का पुरजोर विरोध किया गया और निर्णय लिया गया कि यदि प्रधानों के साथ न्याय नहीं हुआ तो प्रधान संगठन जनपद अयोध्या में बड़ा आंदोलन करेगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधान पति अहिरौली सलोनी थाना इनायत नगर व प्रधान गनौली बलभद्र यादव थाना पटरंगा पर हुए फर्जी मुकदमे को यदि समाप्त नहीं किया गया तो तो जिले स्तर पर संघर्ष किया जाएगा जिला सम्मेलन 30 अक्टूबर को एच आर पैलेस रामपुर हलवारा ब्लॉक पूरा में होगा जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है सम्मेलन जोरदार व अभूतपूर्व होगा कार्यक्रम में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक पूरा अभिषेक सिंह सूर्यवंशी अंकुर का अनुमोदन किया गया तथा ओम प्रकाश यादव पूर्व ब्लाक अध्यक्ष को जिला उपाध्यक्ष, शिवकुमार यादव प्रधान खुशहालगंज को जिला महासचिव, चंद्रभूषण सिंह प्रधान आलापुर को जिला सचिव व पहलाद वर्मा प्रधान दतौली को जिला सचिव सर्वसम्मत से जिला कार्यकारिणी ने मनोनित किया बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष राम रंग यादव, प्रदेश महासचिव अनिल तिवारी जिला संरक्षक रामचेत यादव ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग सिंह ब्लॉक अध्यक्ष बलभद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष पिंटू यादव ब्लॉक अध्यक्ष विशाल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष केसरी यादव ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष कक्कू सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद नईम, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव आदि ने संबोधित किया बैठक में प्रमुख रूप से चंद्रभूषण सिंह गीता ममता यादव, धर्मचंद, सुरेश कुमार सिंह, राजेश कुमार तिवारी,अजीत कुमार वर्मा, दीपेंद्र पांडे, अनिल तिवारी, मनोज कुमार, देवी प्रसाद मौर्य, रामचंद्र यादव, रामकृष्ण, रामचंद्र रावत, पुष्प लता रामनाथ मौर्य, लाल जी वर्मा, शेखर सिंह, मुकुल आनंद, विजय गौड़, विनोद सिंह व प्रधान लल्ला भैया सहित सैकड़ो गणमान्य प्रधानगण उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment