(अयोध्या)अधिकारियों ने विसर्जन घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण
- 27-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
-कहा-जल्द ही पूरी कर ली जायेंगी सभी तैयारियांसोहावल-अयोध्या,27 सितंबर (आरएनएस)। आगामी दो अक्टूबर को होने वाली मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन स्थलों की हालत जस की तस है। इसे सुधारने की शुरुआत तक नहीं हुई जबकि विसर्जन में कुल तीन दिन शेष बचे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने इनका निरीक्षण कर जल्द व्यवस्थाएं पूरी कराने का भरोसा दिया है। दशमी को सोहावल में रखी गई मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। सरयू तट पर ढेमवा घाट और इस्माइल नगर सिहोरा, कलाफऱपुर आदि में विसर्जन होता है। लगभग 176 प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। लगभग 50 प्रतिमाएं सिहोंरा घाट पर और 100 से ज्यादा ढेमवा घाट पर विसर्जित होती हैं। लेकिन बदहाल बिसर्जन स्थलों के दुरुस्तीकरण का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया। शनिवार को उप-जिलाधिकारी सुश्री सविता देवी,सीओ सदर योगेन्द्र कुमार,प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने सभी विसर्जन स्थलों का मुआयना किया और चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि सिंचाई एवं बाढ़ खंड से जुड़े विभाग हर वर्ष घाटों को सुगम बनाते रहे है।इनसे बातचीत करके जल्द विसर्जन स्थल को सही करने के लिये निर्देशित किया जा रहा है। सभी घाटों की ब्यवस्था समय से पहले पूरी कर ली जायेंगी।
Related Articles
Comments
- No Comments...