(अयोध्या)आने वाला समय समाजवादी पार्टी का: विनीत कुशवाहा

  • 08-Oct-24 12:00 AM

गोसाईगंज-अयोध्या 8 अक्टूबर (आरएनएस )। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा बीते दिनों से चलाए जा रहे संविधान बचाओ-पीडीए सामाजिक न्याय यात्रा का जिस तरह समर्थन मिल रहा है वह यह साबित करता है कि आने वाले विधान सभा चुनाव मे सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। क्योंकि प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवा, बुजुर्ग, किसान लामबंद हो गया है।उक्त बातें समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने गोसाईगंज बाजार से साइकिल यात्रा निकालने के पूर्व अयोध्या जिलाध्यक्ष पारस नाथ यादव तथा सपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राम सागर वर्मा की मौजूदगी में पत्रकारों से कहीं। साइकिल यात्रा में जिलाध्यक्ष पारस नाथ यादव,छात्र सभा के जिलाध्यक्ष शुभम वर्मा,शिवकुमार वर्मा,मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शोएब खान,श्याम जी सैनी,शमशेर वर्मा,डॉक्टर एम0पी0यादव, गोसाईगंज विस0 अध्यक्ष सियाराम निषाद,रामवीर सिंह,अमित वर्मा,राजेंद्र वर्मा, राज मोहन पटेल, सुरेंद्र वर्मा,लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रिंकू,राजेश पटेल, रोली यादव,इंजीनियर अभिषेक यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment