(अयोध्या)आम जनमानस को करना होगा लामबंद : राघवेंद्र प्रताप सिंह

  • 12-Oct-25 12:00 AM

-कांग्रेस पार्टी चला रही वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियानअयोध्या 12 अक्टूबर (आरएनएस)। भाजपा सरकार की दमन कारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचा कर आम जनमानस को लामबंद करना होगा उक्त बातें जिला कांग्रेस एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित साहबगंज में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में कांग्रेस पार्टी के अयोध्या जनपद के जोनल प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कही ,श्री सिंह ने कहा ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार वोट चोरी करके सत्ता पर काबिज है,हमारे नेता राहुल गांधी ने इसका प्रमाण पूरे देश के सामने प्रस्तुत किया है, भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी,नफरत चरम सीमा पर है, नौजवान जहां अपनी रोजी-रोटी के लिए तरस रहा है वहीं पर इस देश का अन्नदाता किसान महंगी खाद महंगा तेल खरीदने पर मजबूर है, महानगर कोऑर्डिनेटर अमित जायसवाल ने भाजपा सरकार को जनता की वोटो की चोरी कर धोखे और बेईमानी वाली सरकार बताया, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी ने इस देश को बनाने में अपना सर्वस्व न्योछावर किया, वहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता के अधिकारों का जो वोट का अधिकार है उसे भी छीनने के लिए वोट चोरी करने की साजिश की, कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर इस प्रकार के कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेगी, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील के गौतम ने कहा भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है जनता की समस्याओं को नजर अंदाज कर रहीहै,कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कांग्रेसपार्टी ने वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा देकर आम जनता के बीच में है हम इस लड़ाई को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कार्यक्रम की अध्यक्षत कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नीलम शर्मा ने किया । कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में पूर्व जिला अध्यक्ष ,पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्र , राम अवध पासी, जागरथ,सेवा दल जिला अध्यक्ष फ्लावर नकवी, बसंत मिश्रा, जियो हैदर,नाजिर फातिमा ,राजेंद्र प्रसाद, रुद्र प्रताप सिंह रिशु,,डॉ विनोद कुमार गुप्ता,, राजकुमार पांडे , विजय श्री, जनार्दन मिश्रा , मंशाराम यादव,, मिसबाहुल हक आदि प्रमुख लोग रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment