(अयोध्या)इंग्लैंड के वेलिंगबोरो मेयर आज आएंगे अयोध्या, करेंगे रामलला का दर्शन

  • 08-Oct-25 12:00 AM

-अयोध्या नगर निगम का पार्षद दल महापौर संग करेगा स्वागतअयोध्या 8 अक्टूबर (आरएनएस ) इंग्लैंड के वेलिंगबोरो टाउन काउंसिल के मेयर श्री राज मिश्र गुरुवार को अयोध्या आएंगे। उनके साथ 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा। यहां पहुंचने पर उनका स्वागत सर्किट हाउस में नगर निगम अयोध्या के पार्षदों का दल महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी की अगवाई में करेगा। इस मौके पर नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों का भी समूह होगा। वेलिंगबोरो टाउन काउंसिल के मेयर नौ अक्तूबर को सुबह 9 बजे मिर्जापुर से चलकर दोपहर दो बजे अयोध्या पहुंचेंगें। मेयर एवं प्रतिनिधिमंडल के सदस्य दो घंटे विश्राम के पश्चात शाम चार बजे श्रीरामलला के दर्शन करेंगे। इसके उपरांत अतिथि गृह में जनप्रतिनिधियों व मीडिया से भेंट करेंगे। प्रतिनिधिमंडल रात्रि विश्राम अयोध्या में करेगा और 10 अक्तूबर की सुबह 9 बजे यहां सें वापस लौट जाएगा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment