(अयोध्या)इंसानों को चलने के लिए बने रोड पर चल रहे जानवर : पारसनाथ यादव
- 03-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
-सपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भाजपा सरकार ने कर दिया बंद-सपा प्रत्याशी अजीत खिलाफ के दर्ज मुकदमे को बताया मनगढ़ंत और साजिशमिल्कीपुर-अयोध्या 3 अक्टूबर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश सहित समूचे देश में बनी सड़के इंसानों को चलने के लिए बनाई गई हैं, किंतु अब इंसानों के साथ-साथ जानवर भी उसी सड़क पर चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश की भाजपा सरकार ने बंद कर लोगों के साथ अन्याय करने का काम किया है। यह बातें समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रमुख बाजारों में व्यापारियों से संवाद स्थापित करने के उपरांत कुमारगंज बाजार में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं। पत्रकारों को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि आज हम समाजवादियों को सबसे बड़ी तकलीफ है कि उन्होंने कन्या विद्या धन, लैपटॉप वितरण, वृद्धो को मुफ्त में चारों धाम यात्रा सहित अन्य कई कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एंबुलेंस और 100 नंबर पुलिस वहां की व्यवस्था कराई थी लेकिन आज भाजपा सरकार इन वाहनों के खराब होने पर मरम्मत एवं तेल की व्यवस्था तक नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव सन्निकट है। लोगों से लुभावने वायदे और घोषणाएं की जा रही है। आदर्श चुनाव आचार संहिता जल्द ही प्रभावित हो जाएगी और घोषणाओं पर कितना काम होगा यह तो भविष्य बताएगा। उन्होंने सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद के ऊपर दर्ज मुकदमे को निराधार बताते हुए मनगढ़ंत करार दिया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इंसान को चलने के लिए सड़के बनाई गई हैं, लेकिन अब इंसान के साथ-साथ जानवर भी इस सड़क पर चलने लगे हैं इससे साफ जाहिर हो रहा है कि सरकार को इंसान और जानवर में विभेद नहीं दिख रहा है। उन्होंने प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार से आवारा मवेशियों के लिए बनाए गए गौशालाओं सारी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग की।इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुमारगंज विकास सिंह छोटू जिला उपाध्यक्ष राम जी पाल, आनंद सिंह मंटू, आजाद सिंह, मीडिया प्रभारी लवलेश पाण्डेय कट्टर मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...