(अयोध्या)कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
- 26-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
-शहीद अब्दुल हमीद वार्ड में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियानअयोध्या 26 सितंबर (आरएनएस ) महानगर कांग्रेस कमेटी महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम की अगुवाई में शहीद अब्दुल हमीद वार्ड में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन महानगर महासचिव जिओ हैदर ने किया। वार्ड में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने इस हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर कांग्रेस पार्टी का समर्थन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार वोट चोरी करके सत्ता में आई है। हमारे नेता राहुल गांधी ने इसे प्रमाणों के साथ पूरे देश के सामने साबित किया है। भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। अन्नदाता किसान महंगी खाद और यूरिया खरीदने के लिए मजबूर है और उसे ब्लैक में भी खरीदना पड़ रहा है। महानगर महासचिव एवं कार्यक्रम संयोजक जिओ हैदर ने नगर निगम पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरे मोहल्ले में गंदगी का साम्राज्य है, लेकिन नगर निगम गूंगा और बहरा बन चुका है। जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही। महानगर उपाध्यक्ष फ्लावर नक़वी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से त्रस्त है। कांग्रेस पार्टी आमजन की आवाज़ बनकर सड़कों पर संघर्ष कर रही है और हम आने वाले समय में इस लड़ाई को और तेज़ करेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज़ बुलंद की।
Related Articles
Comments
- No Comments...