(अयोध्या)कांग्रेस मानवाधिकार विभाग के जिलाध्यक्ष बने डॉ. विनोद गुप्ता

  • 08-Oct-25 12:00 AM

अयोध्या 8 अक्टूबर (आरएनएस ) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार विभाग के अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने पूर्व सांसद डॉक्टर निर्मल खत्री की संस्तुति पर डॉ विनोद गुप्ता को अयोध्या कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार विभाग का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है, उक्त आशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने प्रेस को दी। श्री पाठक ने बताया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने श्री गुप्ता से यह उम्मीद जताया है कि वह संगठन की गतिविधियों को तेज करेंगे । विनोद गुप्ता की नियुक्ति पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम,पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ,रामदास वर्मा, आईसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला, पी सी सी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,अशोक राय ,मोहम्मद आरिफ, राजकुमार पांडे, जनार्दन मिश्रा, धीरेंद्र सिंह बब्लू, सेवा दल के फ्लावर नकवी, बसंत मिश्रा, सुरेंद्र सिंह सैनिक बधाई दी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment