(अयोध्या)किसान समस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली पर भाकियू में आक्रोश
- 23-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
-सौंपा ज्ञापन, कहा-लापरवाह अधिकारियों के कार्यलयों में करेंगे तालाबंदीअयोध्या। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को शहर के तिकोनिया पार्क में भाकियू ने जिले की मासिक पंचायत किया। समस्याओं से सम्बंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा किसान समस्याओं के निस्तारण में की जा रही हीला हवाली को लेकर संगठन ने कड़ा विरोध जताया हैं। किसान नेताओं ने चेतावनी दी हैं कि अगर अधिकारियों की कार्यशैली में सुधार न हुआ तो विभाग स्तरीय अधिकारियों के कार्यालयों में तालाबंदी कर भाकियू आरपार की लड़ाई लडऩे के लिए बाध्य होगी। किसान पंचायत में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में पहुँचे सदर तहसील से नायब तहसीलदार गौरीशंकर वर्मा को किसान नेताओ ने दस सूत्री मांगों से सम्बंधित समस्याओं का ज्ञापन सौंपा।मांगो में पूर्व लंबित सात सूत्री समस्याओं का समयबद्ध तरीके से प्रशासन द्वारा निस्तारण न किये जाने पर पंचायत ने रोष व्यक्त किया। लंबित मागो में सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैसिंह पूरे पहलवान निवासी राम सूरत कोरी के जमीन विवाद प्रकरण में पूर्व एसडीएम द्वारा विपक्षी की दीवाल पर छत डलवा दिया गया और इनके हिस्से की जमीन पर कब्जा नही दिलाया जा रहा है। संगठन जिलाध्यक्ष राम जनम वर्मा ग्राम सुखापुर मजरे चिरैधापुर के निवासी है।इनका घरेलू विद्युत कनेक्शन दर्शननगर फीडर से है और बिल अदायगी भी पूर्ण जमा की गयीं हैं।लेकिन रसूलाबाद फीडर से इनका 24 हजार रुपये की आरसी विद्युत विभाग द्वारा जारी कर दी गयी हैं। विजली विभाग की कारस्तानी पर संगठन ने नाराजगी व्यक्त करते हुये आरसी वापस न होने पर 4 नवम्बर को अधिशाषी अभियंता का घेराव करने की चेतावनी संगठन नेताओ ने दी हैं। जिले के ब्लाकों में इंडिया मार्का टू नल रिबोर को लेकर ग्राम पंचायतों घोटाला किया जा रहा है। मामले की जांच कराकर दोषों लोगो पर कार्यवाही करने की मांग की गयी। पंचायत की अध्यक्षता महिला बिंग की जिलाध्यक्ष सुमन पाण्डेय व संचालन संगठन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राम जनम सिंह यादव ने किया। पंचायत को प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा, जिलाध्यक्ष राम जनम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा उर्फ गोलू गोस्वामी, जिला संरक्षक हजारीलाल चौरसिया,लल्लू उपाध्याय, राजमणि दुबे,रामजीत पाण्डेय, लालबहादुर वर्मा, राम आशीष वर्मा रेनू यादव,रेखा वर्मा,कविता वर्मा,सोनी वर्मा, रामावती मिश्रा ने पंचायत को सम्बोधित किया।
Related Articles
Comments
- No Comments...