(अयोध्या)गांव गरीब किसान की पार्टी है राष्ट्रीय लोकदल : अनिल दूबे

  • 30-Sep-25 12:00 AM

-रालोद जिला कार्यसमिति की हुई बैठकअयोध्या 30 सितंबर (आरएनएस ) राष्ट्रीय लोकदल जिला कार्यसमिति की बैठक सिविल लाइन स्थित प्रेसक्लब में आयोजित हुई कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल राष्ट्रीय महासचिव अनिल दूबे व बतौर विशिष्ट अतिथि अवध जोन अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल व अफसर अली मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बलराम यादव व संचालन जिला महासचिव संगठन रामशंकर वर्मा ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अनिल दूबे ने सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए कहा राष्ट्रीय लोकदल गांव गरीब किसान की पार्टी है सदस्य अभियान को आगे बढाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को गांव-गांव जाना होगा राष्ट्रीय लोकदल किसान समस्याओं को लेकर कभी कोई समझौता नहीं करेगी हर कदम किसानों के साथ खडी है उन्होंने आरएलडी आई रे गाने पर भी चर्चा किया उन्होंने साफ कहा की राष्ट्रीय लोकदल जिला पंचायत का चुनाव अपने बल पर लड़ेगी। अवध जोन अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में लग जाने के लिए अपील की जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों आभार व्यक्त किया इस मौके पर दलित प्रकोष्ठ अवध जोन बेचूलाल ज्ञान, अवध जोन सचिव नेतराम वर्मा, महानगर अध्यक्ष अरविन्द सिंह महन्थ, युवा रालोद जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा, युवा रालोद महानगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष अवधेश रावत,राममिलन वर्मा,राजितराम वर्मा, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देवीशरन वर्मा, अनिल पांडे, करिया राम वर्मा, रामजियावन वर्मा, शिवमंगल वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, आदि प्रमुख रूप से मौजूद




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment