(अयोध्या)गांव गरीब किसान को लेकर कोई समझौता नहीं होगा : अनिल

  • 30-Sep-25 12:00 AM

-रालोद कार्यकर्ताओं ने मुबारकगंज चौराहे पर राष्ट्रीय महासचिव का किया स्वागतसोहावल-अयोध्या 30 सितंबर (आरएनएस )। राष्ट्रीय लोकदल एनडीए का गठबंधन जरूर है। मगर किसानों के मुद्दे को लेकर लड़ाई लड़ता रहेगा। सरकार में रहकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जायेगा। गांव गरीब किसान को लेकर कोई समझौता नहीं होगा। यह उद्गार आज बीकापुर विधानसभा के सोहावल ब्लाक में मुबारकगंज चौराहे पर मंडल प्रभारी गंगा राम वर्मा द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेष नाथ मिश्र सुडडू मिश्रा ने और संचालन क्षेत्रीय महासचिव राजेश तिवारी ने किया। भारी संख्या में स्वागत करने आए लोगों को संबोधित करते हुए श्री दुबे ने हमेशा हर संभव सहायता करने की बात कही। बीकापुर विधानसभा और सोहावल ब्लाक हमेशा से रालोद का गढ़ रहा है। यहां से पार्टी पंचायत प्रमुख और विधानसभा के चुनाव को लेकर भी गंभीर है। स्वागत से अभिभूत श्री दुबे ने लोगों का आवाहन किया कि आप सभी लोग किसान हैं। रालोद से जुडि़ए भाई गंगा राम वर्मा को मजबूत करिए हम लोग आपकी लड़ाई सरकार में रहकर और बाहर भी करेंगे। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सुड्डू मिश्रा ने लोगों का आभार व्यक्त किया। दुर्गा अष्टमी के दिन आयोजित कार्यक्रम में इतनी भारी संख्या में आने के लिए धन्यवाद भी अदा किया। गंगा राम वर्मा जो सोहावल तृतीय से जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें पार्टी की रीति नीतियों को लेकर गांव गरीब किसानों के बीच में जाने की बात भी कही गई। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को मजबूत करने और रालोद को बढ़ाने का लोगों नेआश्वासन दिया।कार्यक्रम में बीकापुर विधानसभा के प्रभारी अनिल पाण्डेय पूर्व जिला पंचायत रनर प्रत्याशी रिंकू रावत, सुनील पाण्डेय, अर्जुन पाण्डेय, राम नयन निषाद, इमरान खान, अमर जीत पाण्डेय, गुरु मौर्य, रंजन मिश्रा, मोनू शुक्ला, कुलभूषण मिश्रा, विरेश मिश्रा, बद्रीनाथ मिश्रा, नानमून निषाद, अर्जुन पाण्डेय, गुड्डू मिश्रा, जितेंद्र तिवारी, शुभम पाण्डेय, आदर्श रावत, बिपिन रावत, मनोज सिंह, विश्वनाथ, मुकेश रावत, सुंदर, रविदास, मैकू कनौजिया, रामू निषाद, उपेंद्र चौधरी, अजय वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, देव वर्मा, लवकुश पाण्डेय, ओम प्रकाश वर्मा, पप्पू मिश्रा, संतोष सिंह, मुकेश वर्मा, सुनील सिंह, विनोद वर्मा, घनश्याम तिवारी, बबलू खान, अवनीश तिवारी, दिलीप सैनी, रमेश गोरी, दीप वर्मा संतोष सिंह, कालका प्रसाद पाण्डेय, अनुज वर्मा, अंकित वर्मा हरीनाथ पाण्डेय, राम प्रहलाद वर्मा सतगुरु यादव पिंटू यादव सिंह ट्रेड सुनील अमित मौर्य नरेंद्र शुक्ला नसीम अंसारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment