(अयोध्या)गाजे-बाजे के साथ निकाली गई मां दुर्गा की शोभायात्रा
- 03-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
-निर्मली कुंड पर भोर में लगभग 5 बजे सम्पन्न हुआ प्रतिमाओं का विसर्जनअयोध्या 3 अक्टूबर (आरएनएस ) माँ दुर्गा की भव्य एवं विशाल शोभायात्रा ढोल-नगाड़ो, बैन्ड-बाजो की धुन पर नाचते गाते भक्तो की भारी भीड़ के साथ परम्परागत रूप से गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी जी0आई0सी0 मैदान से निकाली गयी जो फतेहगंज, चौक, रिकाबगंज, सिविल लाइन होते हुये निर्मलीकुण्ड पहुंची जहाँ श्रद्धा के चरमोत्कर्ष के साथ माँ भक्तो ने उल्लासपूर्वक जय माता दी के गगनभेदी जयकारों के बीच नम आंखो से माँ दुर्गा की विदाई की। दिन मे 11.30 बजे केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति साकेत के अध्यक्ष मनोज जायसवाल की अध्यक्षता मे निकाली गयी शोभायात्रा की अगुवाई पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता,विधायक रुदौली रामचन्दर यादव,विधायक बीकापुर डॉ अमित सिंह चौहान,पूर्व सदस्य विधान परिषद हीरालाल यादव,अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि रोहित सिंह,अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और श्रद्धेय श्रीभगवान जायसवाल के पुत्र एवं संयोजक गगन जायसवाल आदि नगर के तमाम गणमान्य नागरिक कर रहे थे। शोभायात्रा मे प्रमुख रूप से सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह,भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव,पूर्व मंत्री पवन पांडे,पूर्व मंत्री अमृत राजपाल, भाजपा नेता अमल गुप्ता,कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे बादल,ओमप्रकाश सिंह,पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र,समाजसेवी भागीरथी पचेरीवाला,भाजपा नेता शक्ति सिंह,अभय सिंह,गिरीश पांडे डिप्पुल, चन्द्रप्रकाश गुप्ता,उत्तम बंसल,प्रतिपाल सिंह पाली,अरुण अग्रवाल,आशीष अग्रवाल,करुणाकर पांडे,सुनील पाठक,बबलू मिश्रा,केशव बिगुलर,संजय श्रीवास्तव,रोहित अग्रवाल,राजेन्द्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्रा,वेद सिंह कमल, और तमाम पार्षदगण आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। माँ की विशाल शोभायात्रा का राजकीय इंटर कालेज से पूर्व सांसद, महापौर, विधायकगण एवं केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष ने हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। शोभायात्रा मे सबसे आगे केन्द्रीय समिति का बैनर, तीन बड़े ध्वज, ब्रास बैन्ड, प्रभु श्री राम, भगवान श्री कृष्ण, गुरुनानक देव, अग्रसेन महाराज, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं केन्द्रीय समिति के संस्थापक श्रद्धेय श्रीभगवान जायसवाल के चित्रो के बाद हनुमान जी की विशाल प्रतिमा, तत्पश्चात भगवान गणेश, श्रीराम, भगवान शंकर सहित दिव्य एवं मनमोहक झाँकियाँ चल रही थी। शोभायात्रा में मां भगवती की प्रथम प्रतिमा श्री ओम दुर्गापूजा समिति आसरा कालोनी समिति की थी। शोभायात्रा को महिला शक्तिवाहिनी प्रमुख अशोका द्विवेदी,शकुन्तला गौतम और रीना द्विवेदी के नेतृत्व में कंचन दुबे, लक्ष्मी पांडे, काजल पाठक व सुनीता श्रीवास्तव,शशि,प्रज्ञा श्रीवास्तव,पायल जायसवाल आदि सहित महिला शक्तिवाहिनी की टुकड़ी तथा शक्तिवाहिनी प्रमुख रविकान्त आर्य के नेतृत्व मे नागेन्द्र पाण्डेय, पंकज सनाढ्य,सुनील टेकचंदानी, मनोज तिवारी, अनिल सिंह, दिव्यान्शु, हिमांशु, प्रियान्शु, आशुतोष, बृजेश, राजेन्द्र, अशोक, आशीष, आसित व अश्विनी कुमार आदि शक्तिवाहिनी के कार्यकर्ता विशाल विसर्जन यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। सुभाषनगर मे केन्द्रीय समिति के केन्द्रीय कार्यालय पर केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के संस्थापक श्रद्धेय श्रीभगवान जायसवाल के चित्र पर श्रद्धासुमन एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया।केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि कसाबबाड़ा तिराहे पर फरीद कुरैशी आदि द्वारा, मैजेस्टिक टाकीज़ पर विनय पटेल द्वारा पुष्पवर्षा, चौक एकदरा पर नगर निगम द्वारा माँ की प्रतिमाओ पर पुष्पवर्षा, चौक घण्टाघर पर कमिश्नर राजेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार,जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर आदि द्वारा, ह_ी महारानी मन्दिर पर अशोक सहदेव एवं राकेश सहदेव आदि द्वारा, ओरिएंटल बैंक के पास सिंधु सेवा समिति के ओमप्रकाश अंदानी आदि द्वारा, पापुलर गली के पास अनूप मल्होत्रा एवं उनकी सारी टीम तथा आदि सैकड़ो स्थानो पर पुष्पवर्षा एवं जलपान कराके शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। विसर्जन स्थल निर्मली कुंड पर सबसे अंतिम प्रतिमा का भोर में लगभग 5 बजे के साथ विसर्जन संपन्न हुआ।सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार 9 दिन तक चले दुर्गा पूजा महोत्सव का दशमी को मूर्ति विसर्जन के साथ समापन हो गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोहावल के सरयू किनारे स्थापित किए गए। ढेमवा, सिहोरा, कलाफऱपुर, दिनकरपुर सहित आधा दर्जन घाटों पर कुल 202 मूर्तियों का विसर्जन हुआ। सर्बाधिक 138 प्रतिमायें ढेमवाघाट पहुंचीं। जहाँ गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान मां के भक्तों का उत्साह देखते बन रहा था। आस्था और विश्वास से भरे भक्ति पूर्ण गगन भेदी जयकारों के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं को पवित्र विसर्जन घाटो पर ले जाया गया जहां शुक्रवार की भोर तक प्रतिमाएं विसर्जित की गई। अकेले सिहोंरा घाट पर 48 प्रतिमाएं विसर्जित हुई । विसर्जन की कमान संभालने वालों में उप जिलाधिकारी सविता देवी, तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रेशू जैन, क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कुमार,रौनाही प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह, अब्दुल रहमान आदि की टीम तो मौजूद रही ही सियासी नेताओं ने भी बढ़ चढ़कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
Related Articles
Comments
- No Comments...