(अयोध्या)गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी मां दुर्गा की शोभा यात्रा

  • 25-Oct-23 12:00 AM

-जय माता दी के जयकारों के बीच नम आंखो से माँ दुर्गा दी विदाईअयोध्या 25 अक्टूबर (आरएनएस)। माँ दुर्गा की भव्य एवं विशाल शोभायात्रा ढोल-नगाड़ो, बैन्ड-बाजो की धुन पर नाचते गाते भक्तो की भारी भीड़ के साथ परम्परागत रूप से गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी जी0आई0सी0 मैदान से निकाली गयी जो फतेहगंज, चौक, रिकाबगंज, सिविल लाइन होते हुये निर्मलीकुण्ड पहुंची जहाँ श्रद्धा के चरमोत्कर्ष के साथ माँ भक्तो ने उल्लासपूर्वक जय माता दी के गगनभेदी जयकारों के बीच नम आंखो से माँ दुर्गा की विदाई की। दिन मे 11 बजे केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति साकेत के अध्यक्ष मनोज जायसवाल की अध्यक्षता मे निकाली गयी शोभायात्रा की अगुवाई सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरिशपति त्रिपाठी, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक रुदौली रामचंदर यादव,विधायक अवधेश प्रसाद, पूर्व सदस्य विधान परिषद हीरालाल यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि रोहित सिंह, श्रद्धेय श्रीभगवान जायसवाल के पुत्र एवं सहसंयोजक गगन जायसवाल आदि नगर के गणमान्य नागरिक कर रहे थे। शोभायात्रा मे प्रमुख रूप से सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व विधायक पवन पांडे, पूर्व दर्जा प्राप्त मन्त्री अमृत राजपाल, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री के के मिश्रा, प्रमुख संरक्षक विजय कुमार गुप्ता, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे बादल,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र,समाजसेवी भागीरथी पचेरीवाला,भाजपा नेता शक्ति सिंह, अभय सिंह, चन्द्रप्रकाश गुप्ता,रामलीला प्रभारी प्रेमनाथ राय,पुलिस समन्वयक जे0 एन0 चतुर्वेदी, विद्युत विभाग समन्वयक सुप्रीत कपूर, केशव बिगुलर,संजय श्रीवास्तव,रोहित अग्रवाल,राजेन्द्र प्रताप सिंह, अनूप सिंह,सूर्यकांत पांडे,शीतला पाठक और तमाम पार्षदगण आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। माँ की विशाल शोभायात्रा का राजकीय इंटर कालेज से सांसद, महापौर, विधायकगण, जिलाधिकारी नीतीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, पूर्व मन्त्री एवं केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष ने हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। जी0आई0सी0 से प्रतिमाओ को क्रमवार निकलवाने के कार्य मे स्थायी रूप से कैम्प किये हुये पुलिस समन्वयक जे0एन0 चतुर्वेदी, तारकेश्वर शर्मा, मुरलीधर बत्रा,आकाश सिन्हा,अवधेश तिवारी आदि जहाँ पसीना बहा रहे थे वहीं घाट पर विसर्जन की व्यवस्था मे सहयोग कर रहे अतुल सिंह, रोहिताश चंद राजू, रविन्द्र यादव, रविकांत आर्य,चन्दन गुप्ता, आलोक शंकर, दीपक गौतम, पवन निषाद, अखिलेश पाठक, राजू जायसवाल, बजरंगी साहू, संजीत सिंह,राधेश्याम यादव, अजय विश्वकर्मा, रंजीत शर्मा, अमित तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता, नागेंद्र पांडे,मनोज तिवारी, पंकज सनाढ्य,कृष्ण कुमार कनौजिया, सुनील मौर्या, अंश गुप्ता,सुधीर कुमार,अक्षत तिवारी,गौरव जयसवाल,विकास यादव,अमित चौहान आदि प्रतिमाओ का विसर्जन करा रहे थे। विसर्जन घाट पर भंडारा प्रमुख रोहित अग्रवाल के साथ सुप्रीत कपूर,अंकुश गुप्ता, विवेक साहू, शिवजी गौड़,प्रमोद जायसवाल, बंटी माखेजा, अखिलेश वैश्य,अखिलेश पाठक,तरुण गुप्ता, शैलेश मनचंदा, मोहित गुप्ता आदि श्रद्धालुओ को भंडारे का प्रसाद वितरण कर रहे थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment